रेलवे स्टेशन पर नक्सली हमला, प्रखंड कार्यालय भी उड़ाया (लीड-1)
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे संग्रामपुर प्रखंड कार्यालय पर आ धमके और विस्फोटक लगाकर कार्यालय भवन को उड़ा दिए।
संग्रामपुर थाना के प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि इस घटना में प्रखंड कार्यालय का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है तथा कार्यालय में रखे फर्नीचर और कागजातों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए।
इससे पहले प्रतिबंधित नक्सली भाारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के करीब 40-50 नक्सली रात के करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन पर हमला कर सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) ए़ क़े गौड़ सहित स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
नक्सलियों ने स्टेशन के कंट्रोल पैनल सहित सभी कागजातों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जाते वक्त सभी कागजातों में आग लगा दी। फरार होते समय नक्सलियों ने बंधक बनाए गए सभी रेलकर्मियों को मुक्त कर दिया।
राजकीय रेल पुलिस, जमालपुर के पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने मंगलवार को बताया कि घटना के बाद किउल-झाझा रेलखंड पर परिचालन ठप हो गया था जिसे सुबह आरंभ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है तथा पुलिस ने पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि भाकपा (माओवादी) ने बिहार और झारखंड में बीते सोमवार से दो दिवसीय बंद का ऐलान कर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications