पाकिस्तानी सीनेटरों ने की कैरी लुगर विधेयक खारिज करने की मांग
सीनेटरों ने कहा कि सरकार को विधेयक खारिज कर देना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान की जनता विधेयक के पक्ष में नहीं है।
पाकिस्तानी सीनेटरों ने कहा कि राजनीतिज्ञों को अमेरिकी सहायता स्वीकार करने के बजाए विदेशी बैंक खातों में जमा अपने धन को वापस लाना चाहिए।
हालांकि सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सीनेटरों ने जोर दिया कि कोई भी देश बिना शर्त सहायता नहीं देता।
कैरी लुगर विधेयक में पाकिस्तान को बिना शर्त असैन्य सहायता का प्रावधान है लेकिन सैन्य सहायता सशर्त देने की बात कही गई है।
पाकिस्तान की सेना पहले ही विधेयक को देश की संप्रभुता के खिलाफ बताते हुए सरकार से विरोध जता चुकी है।
एक सीनेटर सलीम सैफुल्लाह ने कहा कि विधेयक में कुछ प्रावधान भारत की इच्छा पर जोड़े गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications