प्रधानमंत्री के अरूणाचल दौरे का चीनी विरोध कोई नया नहीं है : प्रणब
मुखर्जी ने भारत-बांग्लादेश संवाद के मौके पर यहां संवाददाताओं से कहा, "इसमें कुछ भी नया नहीं है। इसके पहले जब मैं विदेश मंत्री था तो चीन ने मेरे तवांग दौरे पर भी आपत्ति की थी।"
इसके पहले सरकार ने दिन में मनमोहन सिंह के अरूणाचल प्रदेश दौरे का चीन द्वारा विरोध किए जाने पर असंतोष जताया था। बीजिंग इस क्षेत्र को विवादित बताता है।
सरकार की ओर से चीनी विदेश मंत्रालय के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी, जिसमें कहा गया था कि चीन की गंभीर चिंताओं को दरकिनार करते हुए भारतीय नेता के विवादित क्षेत्र के दौरे से बीजिंग पूरी तरह असंतुष्ट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications