आपदा से अस्पतालों को बचाएं: संयुक्त राष्ट्र
आपदा रोक थाम दिवस की पूर्व संध्या पर बान की मून ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा, " अगर आपदा में अस्पताल बुरी तरह से नष्ट हो जाते हैं तो लोगों की जान बचाने के प्रयासों में बाधा आएगी। मौसम से जुड़ी आपदाओं में तेजी को देखते हुए यह जरूरी है कि स्वास्थ्य सुविधाएं खुद को इस तरह से तैयार करें कि वे आपदा के समय खुद को सुरक्षित रखते हुए लोगों का चिकित्सा सुविधा मुहैया करा सकें।"
उन्होंने कहा, "यह खास कर उन देशों के लिए बेहद जरूरी है जहां स्वास्थ्य सुविधा तंत्र बेहद कमजोर है और नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रहे हैं।
विश्व आपदा रोकथाम दिवस 2008-2009 आपदा से अस्पतालों को सुरक्षित रखने के लिए समर्पित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications