चीन व पाकिस्तान ने व्यापार व रक्षा संबंधों को मजबूत करने संकल्प लिया
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने चीन के अपने दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ के साथ इस संबंध में बातचीत की है। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की है।
चीन ने पाकिस्तान को भरोसा दिलाया है कि पाकिस्तान से आतंकवाद को खत्म करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करने में चीन इस्लामाबाद को हर तरह की मदद देने को तैयार है।
गिलानी ने चीनी विकास बैंक के अध्यक्ष चिन उओन से भी मुलाकात की और पाकिस्तान में अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं को शुरू करने की योजना पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications