भाजपा सांसद प्रभात झा ने माल्या को शराब की बोतल लौटाई
माल्या को भेजे पत्र में झा ने लिखा है, "मेरा आपसे न तो कोई परिचय है और न ही मेरे आपके अंतरंग संबंध है। मैं शराब का शौकीन भी नहीं हूं। आपने शराब की जगह कोई किताब भेजी होती तो अच्छा होता।"
झा ने अपने पत्र के साथ माल्या को शराब की बोतल भी वापस भेज दी है।
ग्वालियर प्रवास पर आए झा ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने अपनी बात देश की जनता के सामने रख दी है। अब देश के प्रधानमंत्री और राज्यसभा के सभापति को कार्रवाई करना है। माल्या द्वारा शराब की बोतल भेजा जाना यह बताता है कि देश के उद्योगपतियों और शराब बनाने वालों के सामने नेताओं की क्या हैसियत रह गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications