विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

प्रदेश के 7.6 करोड़ मतदाता कुल 3,559 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 211 है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। कुल 84,136 मतदान केंद्रों पर इन सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर रहेगी।

महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिव सेना गठबंधन के बीच है। इनके अलावा कई छोटी पार्टियों के प्रत्याशियों और बागियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला भी होना है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 139 और भाजपा-शिवसेना को 119 सीटें मिलीं थीं। इसके अलावा अन्य दलों तथा निर्दलियों ने 30 सीटों पर कब्जा जमाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+