राहुल को कॉफी पिलाना मंहगा पड़ गया रेस्तरां मालिक को

लेकिन आज अब्दुल अजीज बहुत दुखी है। इसकी वजह है कि उनका रेस्तरां बंद कर दिया गया है। आरोप है कि उनके रेस्तरां में साफ-सफाई नहीं बरती जाती और वहां अस्वास्थकर भोज्य पदार्थ परोसे जाते हैं।

53 वर्षीय अजीज कहते हैं कि राहुल के कॉफी पीने से उनके 'ओलिव रेस्तरां' का मुफ्त में जो प्रचार प्रसार हुआ, उसे उनके कुछ साथी पचा नहीं पाए और उन्होंने झूठे आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों से शिकायत कर दी।

अजीज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "नौ महीने पहले ही मेरा यह रेस्तरां खुला था। जहां यह स्थित है वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता की जमीन है। राहुल के केरल दौरे के दौरान वह बहुत सक्रिय था। उनके दौरे के कुछ दिन बाद मेरे एक कर्मचारी से कुछ ग्राहकों की झड़प हो गई। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से यह शिकायत की कि मेरा रेस्तरां साफ सुथरा नहीं है और यहां जो पानी इस्तेमाल किया जाता है वह स्वास्थ्यप्रद नहीं है।"

उन्होंने कहा कि इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों ने उनके रेस्तरां का दौरा किया और फिर एक सप्ताह तक उसे बंद करने का आदेश दिया। वे कह गए कि एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्यप्रद चीजें उपलब्ध कराने के साथ ही रेस्तरां फिर चालू करना है।

स्वास्थ्य अधिकारी श्रीजा नोबल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "रेस्तरां में जहां खाने-पीने की चीजें रखी जाती हैं वहां बहुत गंदगी है। इस्तेमाल किया जाने वाला पानी भी ठीक नहीं है। हमने अजीज से एक सप्ताह के लिए रेस्तरां बंद करने को कहा है और सभी चीजें ठीक कर ही फिर से रेस्तरां खोलने को कहा है। राहुल गांधी के वहां कॉफी पीने से हमें कुछ लेना देना नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+