हस्तशिल्प मेले में 750 करोड़ रुपये का कारोबार
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के अध्यक्ष राजकुमार मल्होत्रा ने मंगलवार को मेल की समाप्ति पर बताया, " मंदी के बावजूद मेले में दूसरे देशों से बड़ी संख्या में खरीदार आए और 750 करोड़ रुपये के आर्डर बुक किए गए।"
मल्होत्रा ने कहा, "इस साल के कारोबार से पता चलता है कि हस्तशिल्प क्षेत्र सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले साल मेले में लगभग 525 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।"
हस्तशिल्प मेला साल में दो बार फरवरी और अक्टूबर में आयोजित किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications