श्रीलंका में समय से पहले होगा राष्ट्रपति चुनाव

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मीडिया मंत्री लक्ष्मण यापा अबेवर्दने ने कहा है, "राष्ट्रपति चुनाव अगले वर्ष अप्रैल महीने के पूर्व आयोजित किया जाएगा।"

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब दो दिन पहले ही राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व वाले सत्ताधारी यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस (यूपीएफए) ने दक्षिणी प्रांतीय चुनाव में 67 प्रतिशत वोट हासिल कर भारी जीत दर्ज कराई है।

तमिल विद्रोहियों को इस वर्ष के प्रारंभ में पराजित करने के बाद वर्तमान सरकार की लोकप्रियता श्रीलंका के बहुसंख्यक सिंहली समुदाय में बढ़ गई है।

लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के ज्यादातर नेता युद्ध के अंतिम दिनों में मार गिराए गए थे।

राजपक्षे का नियमित कार्यकाल नवंबर 2011 में समाप्त होगा। समय से पहले चुनाव कराए जाने के कारण उनका कार्यकाल छह वर्ष के बदले चार वर्ष में ही समाप्त हो जाएगा। श्रीलंका के संविधान के अनुसार उन्हें दूसरे कार्यकाल भी मिल सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+