राहुल बुधवार से करेंगे झारखण्ड का दो दिवसीय दौरा
अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन राहुल साहेबगंज जिले में जनजातीय युवा सम्मेलन में शिरकत करेंगे जबकि उसके अगले दिन नक्सल प्रभावित चतरा जिले में एक दलित सम्मेलन तथा सिंहभूम जिले में एक अन्य जनजातीय युवा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
इस दौरे पर राहुल आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित योग्य उम्मीदवारों से भी मिलेंगे तथा युवक कांग्रेस के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
राहुल के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनजातियों व दलितों को लुभाने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि राज्य में जनजातियों व दलितों की आबादी लगभग 38 फीसदी है। इस वोट बैंक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपेक्षा कांग्रेस की पकड़ कमजोर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications