पश्चिम बंगाल में वीडियोकॉन परियोजना स्थल के नीचे कोयला भंडार मिला
वीडियोकॉन समूह के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत ने मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को बताया, " हमने परियोजना की डिजाइन और ब्यौरा पहले ही तैयार कर लिया है। लेकिन अब कोल इंडिया यह कहते हुए कि परियोजना स्थल के नीचे कोयले का भंडार है, आपत्ति कर रही है।"
कंपनी को परियोजना के लिए 4,200 एकड़ जमीन की जरूरत है। परियोजना के लिए सरकार 3,000 एकड़ जमीन पहले ही मंजूर कर चुकी है। शुरूआत में परियोजना पर 15,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान लगाया गया था जो कि अब बढ़ कर 21,000 करोड़ रुपये हो सकता है।"
धूत ने कहा, " अब हम चाहते हैं कि हमे परियोजना के लिए कहीं और जमीन दी जाए। मुख्यमंत्री ने हमसे कहा है कि सरकार मामले पर विचार करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications