इंडोनेशिया में भूकंप का झटका
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इंडोनेशियाई मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा है कि सुलावेसी और दक्षिणी फिलीपींस के बीच तालौद द्वीप के पास शाम 6.38 बजे 18 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का झटका महसूस किया गया।
एजेंसी की ओर से कहा गया है कि भूकंप के कारण किसी सुनामी का खतरा नहीं पैदा हुआ है। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिल पाई है।
इसी इलाके में 12 फरवरी को 7.4 तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए थे और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications