ब्याज दर में आधा फीसदी की कमी की जाए : एसोचैम

मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वाति पिरामल ने कहा, "ब्याज दरों को 4 से 6 फीसदी के बीच स्थिर करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "30 लाख रुपये से कम कीमत की घरों के लिए आवासीय ऋण छह फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए।"

रेपो दर वह दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक बैंकों को उधार देता है और रिवर्स रेपो दर वह दर होती है जिस पर व्यावसायिक बैंक रिजर्व बैंक के पास धन जमा कराते हैं।

पिरामल ने मुनाफा कमा रहे सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश से ब्याज दरों में नरमी आएगी और वित्तीय प्रबंधन में मदद मिलेगी।

पिरामल ने देश में प्रभावी और सक्षम कर संहिता पर जोर देते हुए कहा कि भारत को संपत्ति पर आधारित कर प्रणाली नहीं अपनानी चाहिए क्योंकि इससे विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

पिरामल एसौचैम की पहली महिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने एसोचैम की विभिन्न समितियों में 100 से अधिक कारोबारी महिलाओं को प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+