दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ है बेंगलुरू का भारतीय विज्ञान संस्थान
उपमहाद्वीप के पांच सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में मुंबई स्थित 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान', बेंगलुरू स्थित 'राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र', कानपुर स्थित 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान' और मुंबई स्थित 'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च' भी शामिल हैं।
वास्तव में 10 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में श्रीलंका के एक विश्वविद्यालय को छोड़कर सभी भारतीय संस्थान हैं। श्रीलंका के 'मोरातुवा विश्वविद्यालय' को 10वां और 'कोलंबो विश्वविद्यालय' को 11वां स्थान प्राप्त हुआ है।
पाकिस्तान का लाहौर स्थित 'प्रबंधन विश्वविद्यालय' 17वें स्थान पर है।
10 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में चेन्नई स्थित 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान', हैदराबाद स्थित 'अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान', दिल्ली स्थित 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान' और खड़गपुर स्थित 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान' शामिल हैं।
सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुनने के लिए दुनियाभर के कुल 15,000 विश्वविद्यालयों का परीक्षण किया गया था। सर्वश्रेष्ठ की सूची में 5,000 विश्वविद्यालय शामिल किए गए हैं।
बोस्टन स्थित 'मैसाचुसेट्स प्रोद्योगिकी संस्थान' ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थान का स्थान हासिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications