पाकिस्तानी कैदियों को जम्मू एवं कश्मीर से पंजाब स्थानांतरित किया गया
अधिकारी ने कहा है कि इन कैदियों में कुछ पाकिस्तानी तथा कुछ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नागरिक हैं। इनमें से अधिकांश अज्ञानतावश नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय सीमा में आ गए थे। इन कैदियों को सोमवार देर शाम अमृतसर स्थानांतरित कर दिया गया, ताकि पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के जरिए उनकी रिहाई सुनिश्चित हो सके।
जम्मू से लगभग 250 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में स्थित अमृतसर भारत व पाकिस्तान के बीच वाघा सीमा से सबसे करीब है। वाघा अमृतसर से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि पाकिस्तान इस समय अपने नागरिकों को स्वीकार कर लेगा।"
अधिकारी ने कहा कि 26 कैदियों में से पांच आतंकी हैं। उनमें से तीन पाकिस्तान के और दो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications