गुरूवार से शुरू होगा भारतीय व अमेरिकी वायुसेना का संयुक्त अभ्यास
अमेरिकी दूतावास के एक वक्तव्य में कहा गया है, "इस साल 'कोप इंडिया' एक हवाई परिवहन अभ्यास होगा, जो मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन पर केंद्रित होगा।"
अभ्यास में भारतीय वासुसेना के जवान एक आईएल-76, चार एएन-32, दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों और एक चेतक के साथ शामिल होंगे। उनके साथ तीन सी-130एच हरक्यूल्स, एक सी-130जे सुपर हरक्यूल्स और एक सी-17 ग्लोबमास्टर तृतीय सहित अमेरिका के 150 विमान चालक अभ्यास करेंगे।
वक्तव्य के मुताबिक, "इस अभ्यास के दौरान भारतीय और अमेरिकी प्रतिभागी विमान को उड़ाने और चलते हुए विमान से उतरने की तकनीकों का आदान-प्रदान करेंगे। वे चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन अभ्यास करेंगे और सहायक परिचालन उड़ानें आयोजित करेंगे।"
"यह चौथा 'कोप इंडिया' अभ्यास होगा जिसमें अमेरिकी व भारतीय वायु सेना के बीच संबंधों को मजबूत बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।"
अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोईमर के मुताबिक, "अभ्यास 'कोप इंडिया' दोनों देशों के बीच मानवीय सहायता, आपदा राहत और राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में संबंधों को मजबूत बनाने का एक गंभीर प्रयास है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications