जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री की परिषद में शोध कार्यो पर विचार
परिषद के एक सदस्य ने बताया, "संस्थानों का नेटवर्क जलवायु परिवर्तन पर विश्व विद्यालयों और अन्य संस्थानों में हो रहे शोध कार्यो का संयोजन करने में मदद करेगा।"
उन्होंने कहा, " नेटवर्क मुख्य रूप से भारतीय शोध और शैक्षिक स्थानों के लिए है लेकिन इसमें अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की भी संभावना है।"
प्रधानमंत्री के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार आर.चिदंबरम ने बैठक में नेटवर्क की रूपरेखा प्रस्तुत की। कुछ सदस्य रूपरेखा में बदलाव चाहते थे इसलिए इसको अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications