दिल्ली में पटाखे की बिक्री के लिए कड़े मानक
दिल्ली सरकार ने शनिवार को मनाए जाने वाले दीपावली पर्व को देखते हुए इस बार लोगों के बीच आतिशबाजी विरोधी अभियान शुरू किया है जिससे कि कम से कम प्रदूषण हो।
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा, "राजधानी में पटाखा अभियान सफल रहा है। अनेक स्कूल के बच्चों ने इस बार आतिशबाजी कम करने का वादा किया है।
दूसरी ओर आतिशबाजी को कम करने के लिए सरकार ने समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर भी लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। इसके जरिये दिल्ली की जनता से प्रदूषण कम करने में मदद की अपील की गई है।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने उन्ही दुकानदारों को पटाखे की बिक्री के लाइसेंस जारी करने का निश्चय किया है जो सुरक्षा आवश्यकताओं और दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा है कि अब तक लगभग 1,000 दुकानदारों को पटाखा बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications