विश्व बैंक से 4.2 अरब डॉलर का ऋण मिलेगा

इस बारे में मंगलवार को केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी, पावर ग्रिड कारपोरेशन (आईआईएफसी)और विश्व बैंक के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के मुताबिक विश्व बैंक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को दो अरब डॉलर, आईआईएफसी को 1.195 अरब डॉलर और पावर ग्रिड को एक अरब डॉलर का ऋण उपलब्ध करवाएगा।

भारत में विश्व बैंक के निदेशक रोबटरे जघा ने कहा, "आज के सहयोग से देश में ऋण उपलब्धता और आधारभूत परियोजनाओं में निवेश जारी रखने में मदद मिलेगी।"

जघा ने कहा, "वर्तमान संकट में आधारभूत क्षेत्र को सहयोग करना विशेष तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे न केवल वैश्विक मांग में कमी के समय घरेलू अर्थव्यवस्था को बचाया जा सकेगा बल्कि भविष्य में मजबूत विकास का आधार तैयार होगा।"

आईआईएफसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस. एस. कोहली ने कहा, "इस ऋण से आईआईएफसी के पास आधारभूत परियोजनाओं के लिए लंबी अवधि की वित्तीय सहायता देने के लिए उपलब्धता बढ़ेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+