धूम्रपान से मुक्ति दिलाने में कारगर है फोन परामर्श!
अब एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि किशोरों को धूम्रपान से मुक्ति दिलाने में फोन पर मिलने वाला परामर्श ज्यादा असरदार और प्रेरक हो सकता है।
सिएटल शहर स्थित फ्रेड हचिंसन कैंसर रिसर्च सेंटर के आर्थर वी.पीटरसन और उनके सहयोगियों ने एक परीक्षण के बाद पाया कि किशोरों को फोन पर मिलने वाला परामर्श धूम्रपान छोड़ने में मददगार है।
शोधकर्ताओं ने इस सर्वेक्षण के लिए वाशिंगटन राज्य के 50 उच्च विद्यालयों में धूम्रपान करने वाले 2,000 से अधिक किशोरों की पहचान की थी।
शोधकर्ताओं ने धूम्रपान परामर्श के लिए 25 उच्च विद्यालयों के किशारों के माता-पिता से इजाजत लेने के बाद किशारों के लिए एक कार्यक्रम चलाया।
कार्यक्रम के दौरान उन किशारों की बातों पर खास तौर से ध्यान दिया गया जिन्होंने धूम्रपान शुरू करने और छोड़ने के महत्व के बारे में अपनी बातें रखीं।
इस कार्यक्रम में 700 ऐसे छात्रों को भी शामिल किया गया था जो कि धूम्रपान नहीं करते थे। ऐसा इसलिए किया गया था कि जिससे धूम्रपान करने वाले किशोरों को यह अहसास न हो कि यह कार्यक्रम केवल उन किशोरों के लिए जो धूम्रपान करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications