बुश पर जूता फेंकने वाला पत्रकार जेनेवा पहुंचा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जैदी बेरुत से जेनेवा पहुंचा। उसने कहा कि वह इराक में युद्ध से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम शुरू करेगा।
कुछ दिन पहले जैदी ने कहा था कि वह स्विट्जरलैंड में शरण लेना चाहता है। वह 90 दिनों के पर्यटक वीजा पर यहां पहुंचा है।
उल्लेखनीय है कि स्विट्जरलैंड में पर्यटक वीजा के जरिए प्रवेश करने के बाद कोई भी व्यक्ति यहां शरण लेने का दावा नहीं कर सकता। जैदी अपने भाई माइथेन के साथ यहां आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications