ब्रिटेन से निर्वासित एक और पाकिस्तानी छात्र स्वदेश लौटा
मुहम्मद रमजान को ब्रिटिश पुलिस ने 10 अन्य पाकिस्तानी छात्रों के साथ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार किए गए छात्रों में से नौ को अप्रैल में पाकिस्तान भेज दिया गया था जबकि एक को मई में वापस भेजा गया था।
हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए रमजान ने कहा कि गिरफ्तार छात्रों की रिहाई के लिए पाकिस्तान सरकार या ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाजिद शम्सुल हसन ने कुछ भी नहीं किया।
रमजान अफगानिस्तान की सीमा से लगे संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र (फाटा) में वजीरिस्तान का रहने वाला है। वह एमबीए की डिग्री के लिए दो साल पहले ब्रिटेन गया था लेकिन आठ माह पहले उसे 10 अन्य छात्रों के साथ आतंकवादी होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।
रमजान ने बताया मार-पीट करने के बाद हमें खूंखार आतंकवादियों और अपराधियों के साथ जेल में रखा गया।
उसने कहा, " हमारे पास दो विकल्प थे या तो निर्वासित हो जाएं या जेल में रहें। ब्रिटिश पुलिस हमारे खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का कोई सबूत पेश नहीं कर सकी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications