माकपा ने सुभाष चक्रवर्ती की विधवा को उम्मीदवार बनाया
सत्तारूढ़ वाम मोर्चे ने मंगलवार को 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।
वाम मोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए हमने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। कालचीनी, गोलपोखर और एग्रा विधानसभा सीटों पर हमने क्रमश: रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), फारवर्ड ब्लॉक और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी (डीएसपी) के उम्मीदवारों को उतारा है।"
उन्होंने कहा कि सात अन्य सीटों पर माकपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
बोस ने कहा कि स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के प्रदेश अध्यक्ष कौस्तव चटर्जी को कोलकाता के अलीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि वाम मोर्चे ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में राज्यव्यापी अभियान चलाए जाने का भी फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications