नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई उचित नहीं : लालू
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलियों को सरकार से बात करनी चाहिए तथा उन्हें हिंसा का रास्ता छोड़ देना चाहिए।
लालू ने कहा कि सरकार द्वारा नक्सलियों पर कार्रवाई उचित नहीं है बल्कि उसके बढ़ते कारणों को जानकर उसे दूर करने के प्रयास होने चाहिए। बिहार में नक्सलियों के बढ़ते प्रभाव पर उन्होंने कहा कि जब राज्य में राजद की सरकार थी तब नक्सली कुछ क्षेत्रों में फैले हुए थे परंतु वर्तमान समय में नक्सली पूरे बिहार में फैल गए हैं।
उन्होंने कहा कि आज राज्य के कई स्थानों पर नक्सली हमले हुए परंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को घटनास्थल पर जाने की सलाह दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications