पहली छमाही में वाहनों की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में ऑटो सेक्टर ने अच्छी वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि में वाहनों की बिक्री में 14.51 फीसदी इजाफा हुआ है।
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य अवधि मे यात्री वाहनों की बिक्री 13.46 फीसदी बढ़ी लेकिन व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 0.52 फीसदी की कमी आई।
पहली छमाही में कारों की बिक्री 14.75 फीसदी, यूटीलिटी व्हिकल की बिक्री 3.47 फीसदी और बहु-उद्देश्यीय वाहनों की बिक्री में 21.9 फीसदी वृद्धि हुई है।
दोपहिया वाहनों की बिक्री में 15.68 फीसदी की रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई है। दोपहिया वाहनों के वर्ग में स्कूटर की बिक्री में 26.36 फीसदी और मोटरसाइकिल की बिक्री 14.93 फीसदी बढ़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications