जिन्ताओ ने गिलानी से मुलाकात की
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जिन्ताओ ने गिलानी के चीन-पाकिस्तान मैत्री बरकरार रखने और द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के प्रयासों की सराहना की।
जिन्ताओ ने कहा, "मैं आपकी उस टिप्पणी की प्रशंसा करता हूं कि किसी भी अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में चीन और पाकिस्तान की जनता के हाथ और दिल सदा मिले हुए हैं।"
गिलानी सोमवार शाम चार दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications