रिश्वत देने वाली अमेरिकी कंपनियों को काली सूची में डाला जाए : माकपा
माकपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत देने वाली अमेरिकी कंपनियों को तत्काल काली सूची में डाल देना चाहिए और साथ ही उन अधिकारियों को भी दंडित किया जाना चाहिए जिन्होंने कथित रिश्वत ली है।"
उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की खबरें छपी थी कि अमेरिकी कंपनियों ने अपना हित साधने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी है।
बयान के मुताबिक, "डाउ केमिकल्स का मामला तो और भी गंभीर है क्योंकि इसमें भारतीय अधिकारियों ने रिश्वत लेकर अमेरिका में प्रतिबंधित कीटनाशक को बेचने की अनुमति दी। यह कीटनाशक बच्चों के लिए नुकसानदायक होता है।"
बयान में कहा गया है, "अमेरिकी सरकार ने इन कंपनियों के आपराधिक रवैये के कारण उन पर भारी जुर्माना लगाया है। दो साल पहले इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की गई थी लेकिन इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ।"
माकपा ने इस बयान के जरिए मामले की पूरी जांच कराने और इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications