कश्मीर समस्या के हल के लिए बीच का रास्ता जरूरी : अब्दुल्ला
श्रीनगर में सामाजिक एवं बुनियादी ढांचे के मुद्दे पर आयोजित अखिल भारतीय संपादक सम्मेलन में अब्दुल्ला ने कहा, "कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा कभी नहीं होगा लेकिन कश्मीर पर चल आ रहे राजनीतिक विवाद के हल होने के बाद ही दक्षिण एशिया में शांति स्थापित होगी। इसके लिए भारत को बीच का रास्ता निकालना होगा।"
अब्दुल्ला ने कश्मीर पर काम कर रहे संगठनों की सिफारिशों को ठंडे बस्ते में डाले जाने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, "सभी सिफारिशों को अमलीजामा पहनाया जाना जरूरी है।"
इस सम्मेलन में जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इस राजनीतिक विवाद को हल करने के लिए संवाद प्रक्रिया में पाकिस्तान और जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को भी शामिल करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications