मनमोहन सिंह के अरूणाचल दौरे से चीन असंतुष्ट
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा झाऊक्सू के हवाले से कहा, "चीन की गंभीर चिंताओं को दरकिनार करते हुए भारतीय नेता द्वारा इस विवादित क्षेत्र का दौरा किए जाने से चीन बेहद असंतुष्ट है।" यद्यपि, झाऊक्सू ने अपने बयान में भारतीय प्रधानमत्रीं मनमोहन सिंह के नाम का उल्लेख नहीं किया।
उल्लेखनीय है कि मनमोहन सिंह ने तीन अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के प्रचार के सिलसिले में अरूणाचल प्रदेश का दौरा किया था।
झाऊक्सू ने कहा कि भारत और चीन ने कभी आधिकारिक तौर पर अपनी सीमा का निर्धारण नहीं किया है और चीन-भारत सीमा के पूर्वी हिस्से को लेकर चीन का रुख दृढ़ और स्पष्ट है।
झाऊक्सू ने कहा, "हमारी मांग है कि भारतीय पक्ष चीन की गंभीर चिंताएं दूर करे और विवादास्पद क्षेत्र में गड़बड़ी पैदा न करे ताकि दोनों देशों के बीच स्वस्थ संबंधों का विकास हो सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications