परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए रूस से बातचीत तेज करेगा बांग्लादेश
सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हसीना ने अधिकारियों से देश की पहली परमाणु परियोजना के लिए रूस के साथ विचार विमर्श की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। बांग्लादेश के उत्तरी भाग में स्थित पाबना जिले में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाना है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार विज्ञान और सूचना एवं संचार तकनीक मंत्री याफेस ओस्मान के नेतृत्व में आठ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल कुछ रूसी परमाणु संयंत्रों का दौरा कर देश के प्रस्तावित परमाणु संयत्र की तकनीकके बारे जानकारी प्राप्त करेगा।
रूस ने परमाणु संयंत्र स्थापित करने में बांग्लादेश की मदद करने में रूचि दिखाई थी। इसके बाद बांग्लादेश ने एक हजार मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई थी।
एक आकलन के अनुसार एक एक हजार मेगावाट के एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण पर 1.5 से दो अरब डॉलर की लागत आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications