अगस्त में एफडीआई 40.37 प्रतिशत बढ़ा
एफडीआई प्रवाह में शेयर, सरकार और रिजर्व बैंक द्वारा मंजूर की गई परियोजनाएं और निवेश से आय शामिल है।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए ताजे आकड़ों के अनुसार अगस्त में एफडीआई प्रवाह 3.27 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में एफडीआई प्रवाह 2.33 अरब डॉलर था।
हालांकि चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-अगस्त की अवधि में एफडीआई पिछले साल की तुलना में 3.43 फीसदी घट कर 14.14 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 14.65 अरब डॉलर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications