नए मिसाइल परीक्षणों की तैयारी में उत्तर कोरिया: रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योन्हेप ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि सोमवार को दक्षिण कोरिया के पूर्वी तट से पांच रॉकेटों का परीक्षण किया गया। तैयारियों से ऐसा लगता है कि उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट से और भी कम दूरी के रॉकेट दागे जा सकते हैं।
दक्षिण कोरिया की सेना ने इस सूचना की पुष्टि नहीं की है।
रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट परीक्षण की श्रंखला देश की रॉकेट तकनीक को बेहतर बनाने के मकसद से किए जा रहे सैन्य अभ्यास का हिस्सा हो सकती है।
उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी और पश्चिमी तट पर जहाजों के आने पर 20 अक्टूबर तक रोक लगा दी है।
उत्तर कोरिया ने जुलाई में कई बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को उकसावे की कार्रवाई बताते हुए तीखी आलोचना की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications