हज यात्रियों के साथ उड़ान में रहेगा एक खादिम
भोपाल 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश से हज यात्रियों को लेकर जाने वाली हर उड़ान में एक खादिम (खादिमुल हुज्जाज) रहेगा। वह यात्रा के दौरान हज यात्रियों की मदद करेगा।
मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी द्वारा भेजे जा रहे इन 11 खादिमों को प्रदेश के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में कुसमारिया ने मंगलवार को कहा, "हज यात्रियों की सेवा एक पुनीत कार्य है। सेवा की यह जिम्मेदारी जिन लोगों पर सौंपी गई है उन्हें इसे बखूबी निभाना होगा।"
राज्य से हज यात्रियों के लिए कुल 11 उड़ानें जाएंगी। इन सभी उड़ानों में एक खादिम रहेगा जो हज यात्रियों के सहायक की भूमिका निभाएगा। खादिम बनाए गए लोग पहले हज यात्रा कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications