वाहन ओवर टेक को लेकर प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के बीच विवाद
पुलिस के मुताबिक जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के वाहिदानगर इलाके में इलाहाबाद-वाराणसी राजमार्ग पर सोमवार शाम अपर जिलाधिकारी तेजपति मिश्रा का अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) प्रहलाद टंडन और अपर सिविल जज दिनेश चंद्र शुक्ल से गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर विवाद हो गया।
दोनों पक्ष सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करके एक दूसरे से उलझ्झ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
भदोही के पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सोमवार शाम को अपर जिलाधिकारी तेजपति मिश्रा के चालक दयानंद की तरफ से टंडन और शुक्ल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया तो दूसरी तरफ टंडन के सहायक सुनील श्रीवास्तव ने अपर जिलाधिकारी व उनके चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
सिंह ने बताया कि ऊंज के थाना प्रभारी एस.पी. त्रिपाठी मामले की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications