टाटा स्टील पर्यावरण संरक्षण पर 2,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी
बस्तर के जिला अधिकारी एम.एस. परास्ते ने आईएएनएस को बताया, "टाटा स्टील के अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जन सुनवाई के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर 2,000 करोड़ रुपये निवेश करने की परियोजना का खाका प्रस्तुत किया।"
परास्ते ने जन सुनवाई को सफल बताते हुए कहा कि टाटा स्टील को दिसंबर तक 2,044 हेक्टेयर भूमि सौंप दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने टाटा स्टील के प्रस्तावित संयंत्र के लिए अब तक बस्तर जिले के लोहानदिगुडा ब्लाक के लगभग 10 गांवों में 80 फीसदी जमीन का अधिग्रहण किया है। संयंत्र प्रतिवर्ष 55 लाख टन स्टील का उत्पादन करेगा।
टाटा स्टील ने कहा है कि परियोजना स्थानीय उद्यमियों को सालाना 400 से 500 करोड़ रुपये के कारोबार का अवसर मुहैया कराएगी। इसके अलावा अन्य सहायक उद्योगों को करीब 2,500 करोड़ रुपये के कारोबार का मौका मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications