अरूणाचल चुनाव : में मतदान में तेजी
एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा, "राज्य में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक 30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।"
मतदान सुबह सात बजे से जारी है। मुख्यमंत्री दोरजी खांडू सहित कांग्रेस के तीन उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विधानसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव मैदान में कुल 154 उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य के सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।
लगभग 750,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में कुल 2,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications