हरियाणा चुनाव : हुड्डा ने मां के साथ किया मतदान
मुख्यमंत्री मतदान केंद्र पर अपनी मां हरदेई देवी के साथ पहुंचे। उनके साथ पत्नी आशा हुडा, सांसद पुत्र दीपेंदर हुड्डा और कुछ अन्य संबंधियों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
हुड्डा रोहतक जिले की गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। रोहतक संसदीय क्षेत्र से उनके पुत्र दीपेंदर सांसद हैं।
गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मतदान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications