मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट की हत्या

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुहला (सुरक्षित) विधानसभा सीट के अंतर्गत हेमू माजरा गांव के एक मतदान केंद्र में निर्दलीय उम्मीदवार कुलवंत बाजीगर के पोलिंग एजेंट ज्योति राम की हत्या कर दी गई।
कैथल के पुलिस प्रमुख संदीप खिरवैर ने इस घटना पर अपनी अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा, "हम अभी सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए दौरे पर हैं।" गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मतदान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications