एटीएम का मुफ्त इस्तेमाल, अब नहीं

नए नियम के तहत सेविंग बैंक अकाउंट का कोई भी खाताधारक दूसरे बैंक के एटीएम से एक बार में 10 हजार रुपये से ज्यादा राशि नहीं निकाल सकेगा। दूसरे बैंक के एटीएम का मुफ्त इस्तेमाल महीने में सिर्फ 5 बार ही किया जा सकेगा। पांच से ज्यादा बार इस्तेमाल करने पर ट्रांसैक्शन चार्ज देना पड़ेगा।
बैंकों ने की थी सिफारिश
यह पाबंदी भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर लगाई जा रही है। आरबीआई ने ये निर्देश इंडियन बैंक एसोसिएशन की एक सिफारिश के आधार पर दिए थे। सिफारिश में कहा गया था कि दूसरे बैंकों के एटीएम के नि:शुल्क इस्तेमाल से भारी नुकसान हो रहा है।
चालू खाता वाले ग्राहकों को पांच दिन की छूट भी नहीं मिलेगी। उन्हें दूसरे बैंक के एटीएम के इस्तेमाल पर हर बार फीस देनी होगी। इसक अलावा दूसरे बैंक से थर्ड पार्टी ट्रांसफर पर भी फीस ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications