आधी रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro
नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो को आधी रात तक चलाया जा सकता है। यह जानकारी दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

दिल्ली के मुख्य सचिव राकेश मेहता ने "हमने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के साथ बातचीत की है और उनसे कहा है कि वे अपनी सेवाएं मध्य रात्रि तक जारी रखें।" मेहता ने कहा है कि यह कदम राजधानी में बाजारों और मॉल्स के खुले रहने की समय सीमा बढ़ाए जाने के मद्देनजर उठाया गया है।

मेहता ने कहा है, "परिवहन के मामले में सुरक्षा अभी भी एक मुद्दा है। इस मामले में मेट्रो रेल सर्वोत्तम होगी।" तेजी के साथ राजधानी की जीवन रेखा बन रही दिल्ली मेट्रो का अक्टूबर 2010 तक छह नए मार्गो में विस्तार हो जाएगा। इसके कारण खेल कर्मियों और दर्शकों को आवागमन में सुविधा होगी, क्योंकि 11 खेल स्थलों में से 10 स्थल मेट्रो से जुड़े हुए हैं।

स्मार्ट कार्ड से टिकट

दूसरी ओर दिल्ली के परिवहन आयुक्त आर.के.वर्मा ने कहा है कि दिल्ली सरकार खेलों के दौरान एकीकृत सार्वजनिक परिवहन के लिए स्मार्ट कार्ड आधारित टिकट सेवा शुरू करने के लिए कई कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।

वर्मा ने कहा है, "स्मार्ट कार्ड मेट्रो और बसों, दोनों में यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बसों में स्वचालित टिकट मशीनें लगी होंगी और उसमें स्मार्ट कार्ड लगा कर किराए को अदा किया जा सकेगा।"

राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए 600 उपभोक्ता संपर्क सहायकों को प्रशिक्षित करने की योजना तैयार की है।

मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "नियमित प्रशिक्षण के अलावा हम उन्हें पर्यटन के लिहाज से भी प्रशिक्षित कर रहे हैं। वे जनता को लोकप्रिय पर्यटक स्थलों तक पहुंचने के लिए मेट्रो के सर्वोत्तम रास्तों और उसके बाद बसों या रिक्शों के बारे में जानकारी देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+