इस्लामाबाद में बन सकता है पाक सेना का मुख्यालय
रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय पर हुए हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए थे।
इस्लामाबाद में पिछले साल सरकार द्वारा सैन्य मुख्यालय (जीएचक्यू)भवन के निर्माण के लिए सहायता देने से इंकार करने के बाद सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कियानी ने निर्माण कार्य रोक दिया था।
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने सोमवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की। समाचार पत्र के अनुसार सेना और सरकार जीएचक्यू के निर्माण के फैसले पर फिर से विचार कर सकती है, ताकि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके।
जीएचक्यू के निर्माण के लिए सेना पैसे जुटाने में लगी है। इसके लिए वह अपनी भूमि और अन्य संपत्तियों का प्रयोग कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने वर्ष 2004 में इस्लामाबाद में जीएचक्यू की नींव रखी थी लेकिन 2006 तक यहां कोई भी काम शुरू नहीं हो सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications