कनाडा में विमान दुर्घटना में 4 की मौत
ओटावा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में शनिवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।
सामाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अलगोनक्वीन प्रांत के पश्चिम में शनिवार को एक पाइपर पीए-28 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार लोग दक्षिणी ओंटारियो के किंग्सटन से उत्तरी ओंटारियो में सदबरी स्थित अपने घर वापस आ रहे थे।
ओंटारियो प्रांत के एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि चारों लोगों को सदबरी हवाई अड्डे पर शाम पहुंचना चाहिए था, लेकिन वह समय पर नहीं लौटे। बचाव दल ने उनकी खोज शुरू की और रविवार की सुबह प्रांतीय पार्क इलाके में जहाज के मलवे को खोज निकाला गया।
गौरतलब है कि चारों मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें विमान चालक 50 वर्षीय केविन हाले और उनकी पत्नी, 17 वर्षीया पुत्री और उसका ब्वायफ्रेंड शमिल है।
उल्लेखनीय है कि ओंटारियो प्रांतीय पुलिस दल और कनाडा परिवहन विभाग के जांचकर्ता दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications