दिल्ली में करंट लगने से पाक राजनयिक की मौत
पाकिस्तानी उच्चायोग में राजनीतिक सलाहकार मोहब्बत खान अफरीदी की रविवार रात लगभग 9.30 बजे करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया है कि उन्होंने बाथरूम में जब कथित रूप से हेयर ड्रायर को छुआ तो उन्हें करंट लग गया।
सूत्रों के अनुसार अफरीदी के परिवार के अन्य सदस्यों ने बाथरूम के दरवाजे को तोड़कर उन्हें निकाला।
बसंत विहार इलाके में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे अफरीदी को तत्काल स्थानीय फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार तड़के उनका शव पाकिस्तान भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications