इराक में बम विस्फोटों में 22 की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हमले में जिन अधिकारियों को निशाना बनाया गया था, वे पश्चिमी इराक में अल-अनबर के प्रांतीय मुख्यालय में राष्ट्रीय सुलह पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे।
आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि पहले दो बम अल-रमादी शहर में सरकारी परिसर के बाहर पार्किं ग में खड़ी एक कार में लगाए गए थे।
उसके तत्काल बाद एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी कार को सुरक्षा जांच चौकी के पास उड़ा दिया। आपातकालीन कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों में ज्यादातर पुलिस कर्मी बताए गए हैं। पुलिस ने मृतकों की सही संख्या के बारे में कुछ सही जानकारी नहीं दी है।
हाल के महीनों में इस इलाके में जारी घातक बम हमलों की यह एक ताजा कड़ी थी।
गौरतलब है कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। इस घटना के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications