बिहार में नक्सलियों के मोबाइल टॉवर फूंका
औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अख्तर हुसैन ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने रविवार रात बड़की सलैया गांव में धावा बोलकर वहां एक निजी मोबाइल कंपनी का टॉवर को आग के हवाले कर दिया, जिससे टॉवर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हुसैन ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में नक्सली ने इस वर्ष अब तक 30 से ज्यादा मोबाइल टॉवर क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। पुलिस के अनुसार संचार व्यवस्था ठप करने के उद्देश्य से नक्सली ऐसे वारदातों को अंजाम देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications