बिहार में नक्सलियों के बंद का मिला-जुला असर

बंद के कारण नक्सल प्रभावित रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, गया सहित कई जिलों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। राज्य में लंबी दूरी तक चलने वाली लगभग सभी बसों को सोमवार से दो दिन के लिए बंद रखा गया है।

नक्सल प्रभावित जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बंद देखे जा रहे हैं, जबकि शहरी इलाकों में प्रतिष्ठान खुले हुए हैं। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया," बंद के दौरान अब तक राज्य में कहीं से किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है।"

नीलमणि ने बताया कि राज्य में नक्सलियों के बंद को देखते हुए राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने तथा नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाकों में स्थित सभी सरकारी भवनों, पटरियों, रेलवे स्टेशनों और रेल गाड़ियों में सुरक्षा बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस की कथित दमनकारी की नीति के खिलाफ नक्सलियों ने सोमवार से बिहार और झारखण्ड में दो दिवसीय बंद का ऐलान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+