वियतनाम में डेंगू से 30 की मौत
हनोई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। वियतनाम के मेकॉग डेल्टा प्रांत में पिछले नौ महीनों में डेंगू बुखार से 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक स्थानीय समाचार पत्र के हवाले से जानकारी दी है कि प्रांत में इस अवधि के दौरान डेंगू बुखार के 32,000 मामले सामने आए।
समाचार पत्र के रिपोर्ट में बताया गया है कि डेंगू के सबसे अधिक मामले किन गैंग प्रांत में सामने आए हैं। यहां डेंगू के 4,500 मामले सामने आए। वहीं स्कोटैंग इलाके में 4, 340 मामले सामने आए। रिपोर्ट में बताया है कि इन दोनों प्रांतों में डेंगू से 11 लोगों की मौत हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications