सेब ने घोली जिंदगी में मिठास!
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ताइवान में 77 वर्षीय ली टा पिन अपनी 74 वर्षीया पत्नी सुंग चिन यू को गत 50 वर्षो से प्रतिदिन एक सेब देते आ रहे हैं। पिन ने कहा कि उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन का राज सेब है।
ताइवान के एक समाचार पत्र 'मेरिट टाइम्स' ने सोमवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की। समाचार पत्र के अनुसार पिन और सुंग ने रविवार को अपनी शादी की 50वीं वर्षगांठ मनाई थी।
विवाह के बाद जब पिन को पता चला कि सुंग को सेब काफी पसंद है तो उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक टोकरी सेब भेंट की और कहा कि वह हर रोज एक सेब खाएं। इसके बाद तो सुंग को सेब भेंट करना पिन की जिंदगी का हिस्सा ही बन गया।
सुंग ने कहा, "मैंने वैवाहिक जिंदगी का आनंद सेब की वजह से लिया है क्योंकि पिन हर रोज मुझे मीठा सेब दिया करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications