भारत-नेपाल सीमा पर 7 किलोग्राम चरस बरामद
एसएसबी की 27 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय कुमार ने सोमवार को बताया कि तड़के करीब तीन बजे कुछ लोग बिहार के बेतिया जिले के सिकटा बॉर्डर के समीप भारत-नेपाल सीमा पर ख्ांभा संख्या 409 के करीब से भारत में प्रवेश कर रहे थे कि एसएसबी के जवानों ने उन्हें रुकने को कहा लेकिन वे अपना सामान छोड़ भाग गए। उनके सामान से सात किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब छह करोड़ रुपये आंका गया है।
उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications